हम जैसे ही इस्लाम की बात करते हैं ,तो हमें सबसे पहले याद आता है उनके द्वारा दिया जाने वाला अज़ान। हर मुस्लिम के लिए नमाज़ पढना जरुरी है। लोग सोचते हैं, "अल्लाह हू अकबर" शब्द का अर्थ क्या है। इसका अर्थ है "भगवान बड़ा है।" यह कई अवसरों पर और कई प्रार्थनाओं में मुसलमानों द्वारा उपयोग की जाने वाली एक शक्तिशाली अभिव्यक्ति है। यह पहला शब्द है जो माता पिता अपने नवजात बच्चों के कानों में फुसफुसाते हैं।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अज़ान की आवाज़ें सिर्फ मुस्लिम हीनहीं सारी दुनिया सुनती है और, उस से भी बड़ी बात यह कि .दुनिया मेंलाखों मस्जिदें होंगी, उन पर लाखों मुअज़्ज़िन (अजान देने वाले) होंगे दिन में पॉँच बार कम से कम ये बावाज़ बुलंद दोहराई जाती है।

उनका उपयोग कृतज्ञता को इंगित करने के लिए किया जाता है। यह एक प्रार्थनात्मक वाक्यांश है जो हमें याद दिलाता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारी चिंताएं कितनी भी बड़ी हों अल्लाह इससे भी बड़ा है। लोगों के अंदर इसको लेकर कई भ्रम हैं। लेकिन सच यही है कि अल्लाह हू अकबर सभी मुस्लिमों द्वारा कहा जाता है। यह भगवान को धन्यवाद कहने जितना ही सरल है।

Related News