मेष राशि: आज आपको पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियां पूरी करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा का तबादला हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। अगर आप पर कर्ज है तो उस से आपको छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज दफ्तर में आज अफसर आपकी सराहना करेंगे। मित्रों की मदद कर पाएंगे। आय में वृद्धि संभव है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन - स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा।

कर्क - अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें।

सिंह राशि: करियर के लिए दिन बहुत अच्छा है कहीं बाहर से जॉब का ऑफर मिल सकता है जिसके चलते आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिती कमजोर रह सकती है साथ ही आपके ख़र्चे भी बढ़ सकते हैं, इसलिए ज़रा संभलकर जेब ढीली करें।

तुला राशि: आज नया प्रोजेक्ट शुरू कर पाएंगे। मित्रों से मदद मिलेगी। सगे संबंधियों के यहां जा सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिसकी वजह से अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। लाइफपार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिस से मन खुश होगा। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपको आज आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि: सत्संग से लाभ मिलेगा। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आज आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद में आपको हिस्सा मिल सकता है। कुसंगति से दूर रहें। अनजानों को कर्ज न दें। आप अपने बच्चे की नौकरी या शादी को लेकर चिंतित हैं, तो अब समय आपके पक्ष में है।

धनु - धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

मकर - भावनाओं का ज्वार तेज़ी पर होगा – आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा – अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं।

कुंभ राशि: करियर में सफलता पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता पडेगी इसलिए जितना संभव हो उतना प्रयास करते रहे सफलता मिल सकती है। आज आपको बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन राशि: आज के दिन आपको उन्नति और सफलता के कई मौक़े मिलने वाले हैं इसलिए सही समय को न जाने दे कारोबार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। और दोस्तों के साथ आपका दिन बहुत ही खास रहेगा।

Related News