शादी के बाद बहुत बार ऐसा होता है, कि पति-पत्नी के आपसी विचार नहीं मिलते है। ऐसा होने से छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में अनबन रहती हैं। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी समस्या है, तो हो सकता है बेडरूम से जुड़े वास्तु दोष आपको परेशान कर रहा है। इसलिए जल्दी से बेडरूम से जुड़े वास्तु दोष को अपनी जिंदगी से दूर कर अपनी मनमुटाव और लड़ाई-झगड़ा से दूर रहे।

बेडरूम रखें विंड चाइम्स: अगर आपस में पति-पत्नी की नहीं बनती है तो वास्तु दोष हो सकत है। इसके लिए सिरामिक की विंड चाइम्स बेडरूम में लगाएं। इससे न सिर्फ आपके कमरे की डैकोरेशन बढ़ेगी बल्कि आपसी मन-मुटाव दूर होगा और नजदीकियां बढ़ने लगेगी।

लवबर्ड बढ़ाएगा आपसी प्यार: आप चाहे तो बेडरूम में लवबर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी की छोटी मूर्तियों का जोड़ा भी रख सकते हैं। इससे भी पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बना रहता हैं।

बेडरूम की दीवारों का कलर: बेडरूम की दक्षिण-पश्‍चिम दिशा में पृथ्वी या अग्नि से जुड़े रंगों का ही प्रयोग करें। इसके अलावा बेडरूम के पर्दे, बेडशीट व कुशन के लिए भी इन्हीं कलर्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह पति-पत्नी के शुभ माने जाते हैं।

राधा-कृष्ण की लगाएं तस्वीरें : इसके अलावा बेडरूम में राधा-कृष्ण जी की तस्वीर लगाएं या किसी लवबर्ड की लगाएं। इससे आपकी आपकी बीच का रोमांस बकरार रखने में मदद करेगी और सकारात्मकता फैलाएंगी।

Related News