एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज महिलाएं भी अच्छे मुकाम पर पहुंच चुकी है। अदाकारी के साथ-साथ वो आज सिंगिंग में भी अपने हाथ आजमा रही है। आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई जानी-मानी और फेमस महिला सिंगर है, जिनमें से कनिका कपूर भी जाना पहचाना नाम है। दोस्तों बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने इस फिल्म इंडस्ट्री में कई लाजवाब और सुपरहिट गाने गाए हैं। हम आपको बता दे की कनिका कपूर 'बेबी डॉल' गाने से रातो रात सुपरहिट हो गई थी, जिसमें सनी लियोनी डांस करती हुई नजर आई थी। दोस्तों आज हम आपको बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के पति से मिलवाने जा रहे हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कनिका कपूर के पति का नाम राज चंदोक है। बता दे की कनिका कपूर और NRI बिजनेसमैन राज चंदोक ने साल 1997 में शादी की थी, हालांकि आपसी मतभेद के चलते उन्होंने साल 2012 में अपने पति से तलाक ले लिया। वर्तमान में कनिका कपूर अपने तीन बच्चों का पालन पोषण अकेली कर रही है।

Related News