बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रीना रॉय एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने समय में अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने कई हिट फ़िल्में दी है।

70 और 80 के दशक में रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के अफेयर की खबरें काफी जोरों पर थी। अगर बॉलीवुड की प्रेम कहानी है कि का जिक्र होता है तो रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की प्रेम कहानी की अक्सर चर्चा जरूर की जाती हैं।

ये भी कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी के बाद भी रीना रॉय को काफी समय तक डेट किया, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानियां उत्पन्न हुईं। ये भी काफी सुनने को मिलता है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा अभिनेत्री रीना रॉय से काफी मिलता-जुलता है।

भले ही शत्रुघन शादीशुदा थे परंतु कई साल तक रीना रॉय से अफेयर होने के कारण अक्सर यह कयास लगाए जाते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी हैं। ऐसा कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा काफी हद तक रीना रॉय से मिलता जुलता है।

हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और रीना रॉय इस बात को कई बार खारिज कर चुकी हैं। रीना रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सोनाक्षी सिन्हा बिल्कुल अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखाई देती हैं।

Related News