ऐसी बहुत सी खबरें हैं कि बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्क्ड़, जल्द ही पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। कहा जा रहा है कि ये दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेगे। इसी बीच अब एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जिसमे दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है।

तस्वीर में नेहा की गोद में एक गिफ्ट बैग भी रखा हुआ है। फोटो में दोनों के अगल बगल में रोहनप्रीत के पेरेंट्स हैं। इस तस्वीर को bb14kakhabri नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का रोका।

दोनों की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रोहनप्रीत इस से पहले शहनाज़ के शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ चुके हैं। अब वे नेहा संग कई वीडियो में नजर आते हैं।

वहीं इस बात पर हिमांश कोहली की प्रतिक्रिया भी आई है जो नेहा कक्क्ड़ के साथ 4 साल रिलेशन में रह चुके हैं। साल 2018 में वे एक दूसरे से अलग हो गए थे।

हिमांश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा कुछ है तो वह उनके लिए खुश हैं। उन्होंने कहा ‘अगर नेहा वाकई में शादी कर रही हैं, तो मैं उनके लिए खुश हूं। वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें किसी का साथ मिला, यह जानकर अच्छा लगा।’

Related News