आजकल कुर्ती लड़कियों की पहली पसंद बन रही है। ऑफिस हो या कॉलेज फॉर्मल लुक के लिए लड़कियां कुर्ती ही सेलेक्ट करती है। वैसे फैशन के अनुसार कुछ लड़कियों और महिलाओं को लगता है कि कुर्ती पहनकर वह बहुत बोरिंग लगती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कुर्ती काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक देता है। अगर आपको भी एथनिक वियर करना बोरिंग लगता है तो आज हम आपको ऐसी कुर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे वियर कर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती है।

आपने हमेशा से ही लॉन्ग कुर्ती के साथ लेगिंगस और चूड़ीदार पहना होगा, लेकिन अब इसके जगह इन्हें स्‍ट्रेट पजामें, प्लाजों, एंकल लेंथ की पैंट्स या फिर लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहने।

कुर्ती के साथ अगर आप एक स्कार्फ डाल लें तो इससे आपका लुक और भी अलग लगने लगता है, और आप सभी से जरा हटकर नजर आती हैं। प्लेन कुर्ती के साथ अगर आप प्रिंटेड स्कार्फ डालें।अपनी लॉन्ग कुर्ती के साथ आप अपनी फेवरेट जीन्स भी डाल सकती हैं। आपकी लॉन्ग कुर्ती का कलर यलो, व्हाइट या ब्लैक कुछ भी हो, आप उसके साथ जीन्स डाल सकती हैं।

Related News