दोस्तों बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस और खान-पान का विशेष ध्यान रखते है। जिसके बावजूद भी स्टार्स गंभीर रोग के शिकार हो रहे हैं। जी हां, अब एक्ट्रेस और टीम इंडिया के कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों एक खतरनाक बीमारी से गुजर रही है। अनुष्का शर्मा बल्‍जिंग डिस्‍क से जूझ रही हैं।

आपको जानकारी में बता दें, बल्जिंग डिस्क रीढ़ की हड्डी की बीमारी है, जिस कारण शरीर में काफी दर्द होता है। इस बीमारी के कारण शरीर के बाकी अंगो में भी दर्द होना शुरु हो जाता है। इसे हर्नियेटेड डिस्क के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। यह ज्यादातर एक ही जगह पर लगातार बैठकर काम करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाती है। यह दो तरह की हो सकती है, अगर हर्नियेटेड डिस्क लोअर बैक में है तो इसका दर्द नितंबों के साथ-साथ जांघों में होता है। अगर यह परेशानी गर्दन में है तो कंधे और हाथ में भी इसका दर्द बढ़ने लगता है।

आपको बता दें, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन कर रही है। अनुष्का को इन दिनों डॉक्टर्स ने भी 3 से 4 हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दे डाली है।


इस बीमारी से बचने के लिए करें ये काम

इस समय एक्टिव रहने की बहुत जरूरत होती है। व्यायाम, वॉकिंग, योगा, स्विमिंग के अलावा हल्की एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है। रोजाना कम से कम 40-45 मिनट ये काम जरूर करें। लगातार एक ही जगह पर बैठने से बचें।

Related News