इंटरनेट डेस्क| प्रियंका चोपडा ने हाल ही में अपना 36 बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस बार वह अपना जन्मदिन इंडिया से बाहर अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही है। जिसमें उनके साथ उनके अमेरिकी फ्रेन्ड निक जोनस भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल है। दोनों को कई मौको पर साथ देखा गया है प्रियंका के बर्थडे की रात में भी निक उनके साथ दिखे।

प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में है। भारत फिल्म प्रियंका के लिए बेहद खास है क्योंंकि वह दो साल बाद बॉलीवुड में इस फिल्म के द्धारा कमबैक कर रही है। इससे पहले प्रियंका को लास्ट बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में देखा गया था जो 2016 में रिलीज हूई थी। प्रियंका दो सालों से अमेरिका में रहकर अपने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट कर रही थी उन्होंने दो साल में कई हॉलीवुड की फिल्मों और टीवी शो में काम किया है ।

इन दो साल के दौरान प्रियंका को बॉलीवुड के कई अच्छी फिल्मों के आॅफर मिले थे जिसमें सुल्तान, ​हैप्पी न्यू ईयर, कॉकटेल जैसी फिल्में शामिल है। सुल्तान में उन्हे लीड रोल का आॅफर मिला था लेकिन वह अपने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट में बिजी थी इस कारण से उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था वही बाद में इस फिल्म के लिए अनुष्का को अप्रोच किया गया था यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हूई थी। इसके अलावा हैप्पी न्यू ईयर और कॉकटेल में प्रियंका को दीपिका का रोल आॅफर किया गया था लेकिन प्रियंका उस समय अपने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट पर ध्यान देना चाहती थी जिसकी वजह से उन्होेने फिल्म को करने से मना कर दिया ये दोनों ही फिल्में बाद में दीपिका पाडुकोण ने की और वह आज बॉलीवुड में अपनी इन्ही फिल्मों के कारण पहचानी जाती है।

Related News