पूरा देश आज महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस खास मौके को बॉलीवुड सितारे भी सेलिब्रेट कर रहे हैं, साथ ही उन्‍होंने अपने फैंस को बधाई भी दी है। बता दें, अमिताभ बच्‍चन ने शिवरात्रि के पावन पर्व पर अपने ट्विटर अकाउंट से भगवान भोलेनाथ की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘ॐ नमः शिवाय.. हर हर महादेव #महाशिवरात्रि। बिग बी के साथ कई फिल्‍मी सितारों ने भी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए भगवान भोले नाथ की तस्‍वीर शेयर की है। तस्‍वीर के साथ उन्होंने लिखा, इस महाशिवरात्रि, भगवान शिव आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।एक्‍टर राजकुमार राव ने भी महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व हर हर महादेव का जय घोष करते हुए भोले नाथ की तस्‍वीर शेयर की है।

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने भगवान शिव की तस्‍वीर शेयर करते हुए एक कविता पोस्‍ट की है। बता दें कि यह कविता उनकी फिल्‍म ‘केदारनाथ’ में फिल्‍माई गई थी।

दिग्‍गज एक्‍टर अनुपम खेर ने भी महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व अपने फैंस को दी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

एक्‍ट्रेस रवीना टंडन ने भगवान भोले नाथ की तस्‍वीर शेयर कर महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व अपने फैंस को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

इनके अलावा मल्लिका शेरावत और सिंगर सोनू निगम ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो भक्ति गीत रिलीज किए हैं।

Related News