बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी शादी में महंगे लहंगों, एक्सेसरीज, मंगलसूत्र आदि में नजर आती है। इसलिए आज हम आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में सबसे महंगे मंगलसूत्र कैरी किए हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह से शादी की थी। रणवीर ने उन्हें इस मौके पर बड़े सॉलिटेयर डायमंड से सजा मंगलसूत्र पहनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए थी।

अनुष्का शर्मा
दिसंबर 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से अनुष्का शादी के बंधन में बंधी। था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके मंगलसूत्र की कीमत 52 लाख रुपए थी। दोनों ने इटली के टस्कनी में शादी की थी।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकन निक जोनस से शादी की। उन्होंने क्रिश्चन और हिन्दू दोनों तरह से शादी रचाई। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका का मंगलसूत्र 21 लाख रुपए का था जिसमें बड़ा सा डायमंड पेंडेंट था।

ऐश्वर्या राय बच्चन​​​​​​​
​​​​​​20 अप्रैल 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी रचाने वालीं ऐश्वर्या ने अपनी शादी में 45 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहना था। इतना ही नहीं, उन्होंने शादी के दौरान जो कांजीवरम साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत भी 75 लाख रुपए थी।

​​​​​​​

शिल्पा शेट्टी​​​​​​​​​​​​​​
नवंबर 2009 को लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शिल्पा शादी के बंधन में बंधी तब उन्होंने शिल्पा को 30 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया था। इतना ही नहीं, राज ने उन्हें 3 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग भी पहनाई थी। शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं।

Related News