बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां हर मामले में सबसे आगे रहती हैं। ये अपने ड्रेसिंग सेन्स से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां महंगे महंगे कपड़े और गहने पहनती हैं, जिसकी कीमत जानकर आम इंसान काफी आश्चर्यचकित हो जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में इतने महंगे मंगलसूत्र पहने थे। इनकी कीमत आपको हैरान कर देगी।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दोनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का खामियाजा शिल्पा शेट्टी को भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर भीशिल्पा शेट्टी की भी लोग खूब आलोचना कर रहे हैं। 22 नवंबर 2019 को लंदन बेस्ट बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी ने विवाह किया था। शिल्पा शेट्टी ने जो मंगलसूत्र पहना था उसकी कीमत 30 लाख के आसपास बताई जाती है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। इन दोनों की शादी इटली में हुई थी। इनकी शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने जो मंगलसूत्र पहनाया था उसमें बड़ा सा पेंडेंट था जो डायमंड का था। इस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 52 लाख बताई जाती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है। ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने 45 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र पहनाया था, जिसमें थ्रीपीस का डायमंड लगा हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी रचाई थी। शादी के दौरान निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को 21 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र पहनाया था।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में हुई थी। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जाती है।

करिश्मा कपूर

साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। शादी के दौरान संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 17 लाख रूपए बताई जाती है।

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से मुंबई में ही शादी की थी। 90 लाख का खूबसूरत लहंगा पहनकर सोनम कपूर ने सात फेरे लिए थे।

Related News