बॉलीवुड जगत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्री है। इन अभिनेत्रियों के लाखों करोड़ों फैंस भी हैं। जब कभी यह अभिनेत्रियां किसी मौके पर अपने फैंस के बीच में होती हैं तो अक्सर सब में उनकी एक झलक पाने के लिए भी होड़ लग जाती है। इनमें से इनके कुछ फैंस ऐसे भी होते हैं जो इनको देखने के साथ-साथ इनको छूना भी चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कई अभिनेत्रियों के साथ छेड़छाड़ तक हो चुकी है।

1- कैटरीना कैफ :- कैटरीना कैफ़ एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। साल 2005 में कैटरीना कैफ साउथ कोलकाता की एक दुर्गा पूजा कमेटी के फंक्शन में शामिल होने गयी थी। इवेंट पूरा होने के बाद भीड़ में कुछ लोग उनकी पर्सनल सिक्यूरिटी हो हटाते हुए उनके करीब पहुँच गए और उनसे छेड़छाड़ करने लगे।

2- सुष्मिता सेन:- सुष्मिता सेन एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस और ब्यूटी क्वीन साथ ही वर्ष 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर चुकी हैं, और उन्होंने मिस यूनिवर्स 1994 का ताज भी अपने नाम किया। सुष्मिता एक ज्वेलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के लिए पुणे गयी थी। जब कार्यक्रम के बाद वह वापस लौट रही थीं और अपनी गाड़ी में बैठने लगी, तभी भीड़ में मौजूद लोगों ने उनसे छेड़खानी करने की कोशिश की।

3- असिन :- केरला गर्ल असिन जो कि बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। असिन ने गजिनी फिल्म से बॉलीवुड में पर्दार्पण किया, जो कि उन्हीं की इसी नाम की तमिल फिल्म की रीमेक हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार भी जीता। असिन भी खुलेआम छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, एक शो के दौरान एक युवक ने जबरन उन्हें अपनी बाहों में जकड़ लिया था जिसके बाद वंहा मौजूद लोगों ने असिन को उस सिरफिरे युवक से बचाया।

4- सोनाक्षी सिन्हा :- सोनाक्षी सिन्हा को एक इवेंट के दौरान भीड़ में कुछ लोगों ने बहुत भद्दे कमेंट पास किए। इसी के साथ उन्हें छूने की भी कोशिश की । उसके बाद बाउसंर्स सोनाक्षी को वहां से ले गए। इसके बाद सोनाक्षी रोने लगी।

5- गौहर खान :- गौहर टीवी रियलटी शो 'इंडियाज रॉकस्टार' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग कर रही थीं। तभी मोहम्मद अकील नाम का एक शख्स ऑडियंस के बीच से उठकर स्टेज पर आया। उसने पहले गौहर के साथ छेड़खानी की और जब गौहर ने विरोध किया तो उसने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

Related News