आपको ग्लैमर की दुनिया के कई अनोखे रूप देखने को मिलेंगे। अपने पति को जान से बढ़ कर चाहने वाली अभिनेत्रियां ही उन पर रेप के आरोप लगाते हुए भी नजर आई है। आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – सोफिया हयात

इस लिस्‍ट में सबसे पहले सोफिया हयात का नाम आता है। सोफिया को फेम बिग बॉस के हाउस से मिला और इसके बाद इन्होने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। सोफिया के नन बनने की खबरें भी कभी जोरो पर थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही इस अभिनेत्री ने अपने पति पर रेप का इल्जाम लगाया था।

2 – युक्‍ता मुखी

मिस इंडिया रह चुकी युक्‍ता मुखी ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका करियर वैसा नहीं चला जैसा कि चलना चाहिए था। इसके बाद वे शादी के बंधन में बंध गई और एक बेटे को भी जन्‍म दिया। शादी के चार साल बाद युक्‍ता ने पति पर पिटाई करने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया। युक्ता ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया और कानून का सहारा लिया।

3 – मंदाना करीमी

बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी मंदाना ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड ने बिग बॉस के घर में किसी लड़के को अपने दिल में जगह नहीं दी और बाद में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली लेकिन एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि दोनों के बीच खटपट शुरु हो गई। उन्होंने बताया कि उनके पति उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए कहते हैं और उन पर यौन उत्पीड़न भी हुआ है। मंदाना एक-दो फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं।

Related News