आपको बता दें कि 70 साल की उम्र में चौथी शादी करके कबीर बेदी ने एक बार सबको चौंका दिया था। कबीर बेदी और उनकी पत्नी परवीन की उम्र में 29 साल का अंतर है। सबसे बड़ी बात कि कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी उनकी पत्नी परवीन से महज 4 साल छोटी है। जी हां, केवल कबीर बेदी ही नहीं इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने भी खुद से आधी उम्र की लड़की से शादी रचाई है।

1. सैफ अली खान-करीना कपूर


बॉलीवुड के हॉट कपल्स में सैफ अली खान और करीना कपूर का नाम लिया जाता है। इन दोनों के बीच 10 साल की उम्र का अंतर है। एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा हुआ कि सैफ अली खान से शादी करने के लिए करीना ने घर से भागने तक प्लान बना लिया था। फिल्म टशन के शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच प्यार हुआ। इनसे एक बेटा भी है, नाम है तैमूर।

2. शाहिद कपूर-मीरा राजपूत


बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में मीरा राजपूत और शाहिद कपूर का नाम भी आता हैै। इनकी लव मैरिज नहीं अरेंज मैरिज हुई है। दोनों की उम्र में 13 साल का गैप है।

3. मिलिंद सोमन-अंकिता कंवर


बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने अभी पिछले ही साल अपने से 27 साल छोटी लड़की से शादी की। उस लड़की का नाम है अंकिता कंवर। फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। इससे पहले मिलिंद सोमन ने फ्रेंच अभिनेत्री मेलिन जंपानोई से शादी की थी, जो 3 साल बाद ही टूट गई।

4. दिलीप कुमार-सायरा बानो


बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र में 22 साल का अंतर है। जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की थी तब उनकी उम्र 44 साल थी, जबकि सायरा बानो की उम्र महज 22 साल थी। उम्र में इतना बड़ा अंतर होने तथा 50 साल बीत जाने के बाद इनके प्यार में कभी कमी नहीं आई। दिलीप कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने वाली पत्नी का नाम है सायरा बानो।

5. संजय दत्त और मान्यता


मान्यता और संजद दत्त की उम्र में 20 साल का गैप है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त से शादी रचाई। संजय और मान्यता की शादी को 10 साल हो चुके हैं। ये कपल्स बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में गिने जाते हैं।

Related News