24 फरवरी को बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी थीं। वे 90 की दशक की एक्ट्रेस थी लेकिन उनका स्टाइल को आज भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फॉलो करती हैं और उनके स्टाइल को बेहद पसंद भी किया जाता है। वे हर एक इवेंट पर एक अलग अंदाज में नजर आती थी और उनके लुक की काफी तारीफ भी की जाती थी। श्रीदेवी का साड़ी कलेक्शन सबसे हट के और अलग था जिसे सभी पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको श्रीदेवी की 5 साड़ी कलैक्शन के बारे में बताते हैं जो काफी पॉपुलर हुईं थीं।

इस वाइट नेट फ्लोरल साड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? श्रीदेवी का ये साड़ी लुक काफी पॉपुलर हुआ था और सभी ने इसे बेहद पसंद भी किया था। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि श्रीदेवी एक स्टाइल डीवा थी। मिनिमल मेकअप के साथ श्रीदेवी ने रेड लिप कलर को चुना। हेयर स्टाइल में उन्होंने बन बनाया। वहीं हेवी नेकलेस उनके इस लुक के साथ काफी फब रहा था।

बेज व आइवरी कलर की यह साड़ी श्रीदेवी द्वारा पहने गए लोगों के फेवरेट लुक में से एक है। श्रीदेवी ने इसके साथ हेवी नेकलेस और ईयररिंग्स को चुना। इसके साथ उन्होंने क्लच भी कैरी किया और अपने लुक को पूरा किया। श्रीदेवी का मेकअप भी साड़ी के हिसाब से एकदम परफेक्ट है।

रॉयल टच के लिए श्रीदेवी की यह सभी साड़ियां बेस्ट है। इस ट्रांसपेरेंट फ्लोरल मल्टी कलर साड़ी में श्रीदेवी का एक अलग ही लुक दिख रहा है। नेचुरल मेकअप के साथ श्रीदेवी ने बन हेयरस्टाइल को चुना था और केवल ईयररिंग्स पहनें जो उनकी साड़ी को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।

सिंपल साड़ी भी बेहद प्यारी है जिसके बॉर्डर गोल्डन कलर के साथ है। गोल्डन कलर के बॉर्डर को कॉम्प्लिमेंट करते हुए श्रीदेवी ने गोल्डर ईयररिंग्स और चूड़ी पहनी है। किसी भी उम्र की लड़कियां इस साड़ी लुक को फॉलो कर सकती हैं। श्रीदेवी का ये लुक भी काफी चर्चा में रहा था।

ब्लैक एंड वाइट कलर की यह स्ट्रिप साड़ी बहुत ही शानदार है। पीले रंग का बॉर्डर साड़ी को क्लासी और एलिगेंट लुक दे रहा था। साड़ी के साथ श्रीदेवी ने फ्लोरल कट स्लीव ब्लाउज पहना और बालों को स्ट्रेट रखा। ये लुक युवतियों के लिए एकदम सही है।

Related News