इंटरनेट डेस्क। सोनम कपूर इन दिनों एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग में व्यस्त है। हालांकि उनकी आखरी फिल्म वीरें दी वेडिंग ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। सोनम कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में ही नहीं बल्कि फैशन दिवा में भी है।

हालांकि सोनम कपूर बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्रियों के साथ दोस्ताना व्यवहार करती हुई नजर आती है लेकिन उनकी बहन रिया कपूर की मौजूदगी में उन्हें किसी और फे्रंड की जरूरत नहीं होती है।

सोनम कपूर और रिया कपूर को हमेशा ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। जब भी बॉलीवुड की इन सिस्टर्स को समय मिलता है तो ये एक-दूसरे के साथ उस समय को इंजॉय करती हुई नजर आती है।

फिल्म वीरें दी वेडिंग की शूटिंग और प्रमोशन के दौरान भी दोनों को काफी मस्ती करते हुए देखा गया था। इसके अलावा बॉलीवुड की इन कपूर्स सिस्टर्स को कई बार एक साथ वेकेंशन एंजॉय करते हुए देखा जाता है।

फिल्म एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा में सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर पहली बार नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है और फिल्म सिनेमाघरों में जल्दी ही रिलीज की जाएगी।

Related News