हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी कर ली है। शादी की कोई भी तस्वीर अब तक भले ही सामने ना आयी हो लेकिन इनके फिल्मी स्टाइल संगीत की कुछ और फोटोज सामने आयी है जिन्हे देखकर आप खुश हो जाएंगे।

मेहँदी, संगीत और एक वाइट वेडिंग के बाद हिन्दू रस्मों रिवाजों के अनुसार भी शादी कर ली है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीत की कुछ और फोटोज को शेयर किया है। वो चाहे मधु चोपड़ा हो या प्रियंका चोपड़ा, सबने डांस किया।

प्रियंका ने संदीप खोसला और अबू जानी की डिज़ाइन की हुई ऑफ वाइट कलर की साड़ी पहनी जिसे उन्होंने डायमंड चोकर के साथ अक्सेसराइज किया, वहीँ निक ब्लू कलर और बीज चूड़ीदार में बहुत हैंडसम नजर आये।

Related News