मनोरंजन डेस्क। अभिनेता रणवीर सिंह की फ़िल्म 'सिंबा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मो में से एक और साल की आखिरी फिल्म 'सिंबा' ने महज तीन दिनों के भीतर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया हैं। सिंबा के साथ शाहरुख़ खान स्टारर 'जीरो' भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जिसका प्रभाव 'सिंबा' के सामने फीका पड़ता दिखाई दे रहा हैं। सिंबा ने शुक्रवार से रविवार तक कुल 75 करोड़ का कारोबार कर लिया हैं।

महज तीन दिन में 75 करोड़ तक पहुंचना रणवीर सिंह के लिए किसी लाटरी से कम नहीं हैं। सिंबा ने पहले दिन 20 करोड़ 72 लाख, दूसरे दिन 23.33 करोड़ और तीसरे दिन 31.06 करोड़ का कलेक्शन किया हैं। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई लगभग 75 करोड़ हो चुकी हैं। वीकेंड शानदार निकालने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि सिंबा नए साल में क्या धमाल मचा पाती हैं। वैसे तो सिंबा ने बड़ी ओपनिंग के साथ 'पद्मावत' को पीछे छोड़ दिया हैं।

बता दे सिंबा ने पहले दिन 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की जबकि पद्मावत पहले दिन केवल 19 करोड़ ही बटोर पाई थी। देश के बाहर भी सिम्बा की कमाई बहुत ही शानदार चल रही है। सिम्बा ने ओवरसीज में 2 दिनों में लगबजग 25 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फ़िल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया हैं। फिल्म में सिंघम (अजय देवगन) और गोलमाल की स्टारकास्ट ने कमियों किया हैं।

Related News