फ़िल्मी जगत के मशहूर सुपर स्टार एक्टर शशि कपूर बॉलीवुड के जाने - माने अभिनेता है। शशि कपूर ने बॉलीवुड में एक - दो नहीं कई बड़ी फिल्मो में अभिनय कर के अभिनय की दुनिया को नई पहचान दी है। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने फ़िल्मी जगत में 50 साल से भी ज़्यादा काम किया है। अभिनेता शशि कपूर को साल 2011 में पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें साल 2015 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।


आपको बता दे कि अभिनेता शशि कपूर को एक्टिंग का शौक इसलिए बड़ा क्योंकि उनके परिवार में उनके पिता पृथ्वीराज कपूर खुद इसी क्षेत्र के मशहूर अभिनेता रहे थे। इसके साथ ही उनके बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बन गये। शशि कपूर ने मुंबई के डॉन बोस्को स्कूल से पढ़ाई पूरी करके, अपनी रूचि एक्टिंग की दुनिया की ओर बड़ा ली थी। शशि कपूर बॉलीवुड में अपने अंदाज और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामियाब रहे थे।

79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शशि कपूर ने 2017 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उन्होंने बॉलीवुड से पुरे देश में खत लिखने का चलन चला दिया था।

उनकी फिल्म 'कन्यादान ' ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। उनकी इस फिल्म में ये गाना , लिखे जो खत तुझे ने पर्दे पर उस समय लोगों की पहली पसंद बन गया था। रफी साहब की आवाज और गोपालदास नीरज द्वारा लिखा इस गीत आज भी लोग याद करते है।

Related News