जनाब, आजकल बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन देना किसी भी अभिनेत्री के लिए गाजर मूली के समान है। वरना 80 के दशक में हिंदी सिनेमा की कोई भी अभिनेत्री हि​म्मत तक नहीं जुटा पाती है। सुपरहिट मूवी राम तेरी गंगा मैली में अभिनेत्री मंदाकिनी महज एक बोल्ड सीन के जरिए रातों रात फेमस हो गयी थी।

ठीक उसी तरह खूबसूरत अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे एक गाना ये गलियाँ ये चौबारा यहां आना ना दोबारा... के जरिए रातोंरात स्टार बन गई थीं। यह गाना अपने जमाने में हर शादी-ब्याह में बजने लगा था। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे आज की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। हिट मूवी प्रेम रोग में बोल्ड सीन देने से पहले उन्होंने महज 15 साल की उम्र में एक न्यूड सीन देकर तहलका मचा दिया।

जी हां, अपने करियर के शुरूआत में ही उन्होंने फिल्म गहराई में न्यूड सीन देकर कई फिल्म मेकर्स और सिनेप्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। जहां तक इस सीन का सवाल है, खुद पद्मिनी कोल्हापुरे भी इसके लिए आज तक पछताती हैं। एक अन्य फिल्म में रेप सीन देकर पद्मिनी दोबारा चर्चा में आई थीं, इसके बाद तो लोग उन्हें एडल्ट स्टार कहने लगे।

बाद में पद्मिनी कोल्हापुरे में इस तरह का किरदार करने से मना कर दिया। उन्हें इस बात का अहसास हो चुका था कि अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किरदार निभाया तो उनका करियर ही खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि पद्मिनी कोल्हापुरे 80 के दशक की सबसे हिट एक्ट्रेस थीं। 80 के दशक में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी।

Related News