आज भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर टेनिस स्टार को उनके फैंस और दोस्त जमकर बधाई दे रहे हैं। इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक काफी चर्चा में बनें हुए हैं। सानिया ने अपना जन्मदिन अपनी खास दोस्त फराह खान और अनन्या बिरला के साथ सेलिब्रेट किया है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है की सानिया को शोएब मलिक ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।


फराह खान संग सेलिब्रेट किया बर्थडे
बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, फराह खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सानिया का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सानिया अपना 36वा बर्थडे केक कट करती दिख रही हैं। इस मौके पर उनके साथ कई और लोग भी मौजूद थे। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड फराह उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं।

तलाक की खबरों के बीच शोएब ने किया विश
सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर उनके पति शोएब मलिक ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तलाक की खबरों के बीच इस तरह से शोएब का सानिया को विश करना फैंस को हैरान कर रहा है। शोएब ने सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे सानिया के साथ एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का भरपूर आनंद लें।

Related News