दोस्तों इन दिनों स्टार्स के बच्चे सोशल मीडिया पर जमकर छा रहे है। आये दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते है। लेकिन इस बार बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट स्टार के बच्चे चर्चा में है। वैसे भी क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना नाता है।

दरअसल, सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं है। इन तस्वीरों में उनके बेटे आहिल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। दोनों तस्वीरों सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

आपको जानकारी में बता दें, सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी अच्छे दोस्त हैं और समय मिलने पर दोनों मिलते रहते है। वहीं तस्वीरों में जीवा और आहिल मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जीवा इस तस्वीर में आहिल को हग करती नजर आ रही है। वहीं एक तस्वीर में अर्पिता खान और साक्षी धोनी नजर आ रही है, इस तस्वीर में दोनों की गोद में अपने अपने बच्चे है।

वहीं इन दिनों धोनी क्रिकेट से दूर घर पर आराम कर रहे है और दूसरी तरफ सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग माल्टा में कर रहे है। उनके साथ वहां उनकी माँ भी है। जिनकी तस्वीरें सलमान अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

Related News