इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा दो साल के बाद सलमान खान की फिल्म भारत के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आने वाली थी जिसे लेकर उनके फैंस और हर कोई बहुत ही खुश था। लेकिन अब खबरें आ रही है कि वो फिल्म में नजर नहीं आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थी और लोंगो के लिए काफी समय बाद इस फिल्म में आकर एक्साईटमेंट को बढ़ा रही थी। लेकिन वो अब फिल्म नहीं करेगी।

प्रियंका ने निक जोनास के साथ घूमने और उनके साथ टाईम बिताने के लिए सलमान खान के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया। इस बात की जानकारी देते हुए अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर ट्विट किया है।

प्रियंका के फिल्म को इंकार करने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान ने कहा कि 'ऐसा पहली बार नहीं हुआ है ऐसी चीजें इंडस्ट्री में होती रहती हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में ऐसा हो चुका है। '

एक इंटरव्यू में सलीम ने कहा "ठीक है जो भी हुआ। प्रियंका भारत नहीं कर रही हैं, तो कोई बात नहीं। ऐसी चीजें हमारे उद्योग में होती हैं। " उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि शूटिंग शुरू होने से पहले टीम छोडऩे के लिए प्रियंका से नाराज है।

उन्होंने कहा कि " नहीं हम उनसे नाराज नहीं है और मैं दोहराता हूं कि ऐसी चीजें होती रहती हैं। कभी-कभी वे फिल्म की डेट, रोल या फीस के लिए कई बार ऐसा होता है। कभी आदम की कुछ अपनी मजबूरियां होती है। प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है लेकिन हम जल्द ही किसी और को फिल्म में लेंगे। हम प्रियंका से परेशान नहीं हैं। सलमान खान भी परेशान नहीं हैं। "

Related News