इंटरनेट डेस्क |हाल ही में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक संजू से नई पहचान बनाई है। इसके बाद रणबीर कपूर के करियर के दरवाजे खुल गए हैं। उन्हें अब कामयाबी मिलती रहेगी। संजू को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और इस फिल्म ने 180 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। यह फिल्म रणबीर के करियर को और भी बेहतर बनाने में काम करेगी। इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त की जोड़ी धमाल मचाती दिखेगी। यानि कि रिल लाइफ और रियल लाइफ संजय दत्त एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।दर्शकों के लिए यह देखना मजेदार होगा। ये दोनों फिल्म 'शमशेरा' में एक साथ होंगे। वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। वाणी कपूर ने 'बेफिक्रे' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे। 'शमशेरा' में रणबीर कपूर डकैत के रोल में नजर आएंगे। वहीं संजय दत्त विलेन के रोल में होंगे। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म 31 जुलाई साल 2020 में रिलीज होगी। यानि दो साल बाद ईद के मौके पर यह फिल्म रिलीज की जाएगी।इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। टीजर में रणबीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म को यशराज बैनर के तल बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि संजय दत्त पहली बार इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स के साथ काम करने जा रहे है। कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा संजय दत्त ने मीडिया के सामने किया था। इससे पहले अपने करियर में संजय दत्त ने कभी भी यशराज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया। 37 साल में पहली बार संजय दत्त ने यशराज फिल्म्स के साथ काम करने की सोची। ‘शमशेरा’ के डायरेक्टर करण मल्होत्रा है।

Related News