संगीतकार आरडी बर्मन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनका नाम फ़िल्मी जगत में हमेशा अमर रहेगा। उन्हें लोग पंचम दा के नाम से भी जानते है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 4 जनवरी 1994 को उनके निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर काफी विवाद हुआ था।

ये विवाद आर डी बर्मन की पत्नी और मशहूर सिंगर आशा भोसले व पंचम दा के सेक्रेटरी भरत के बीच हुआ था। दोनों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद इतना अधिक बढ़ गया था कि उन्होंने एक दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए और ये मामला पुलिस तक जा पंहुचा।

आर डी बर्मन की प्रॉपर्टी के अलावा उनके एक बैंक लॉकर पर सभी की नजर थी जो मुंबई के सांताक्रूज इलाके के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में था। आशा भोंसले र भरत दोनों को ऐसा लग रहा था कि इस लॉकर में मोटी रकम और गहने होंगे। इसलिए दोनों ने ही इस लॉकर को पाने के लिए अपने अपने कई दावे किए। इसके बाद 3 मई 1994 को बैंक के अधिकारियों ने आशा भोंसले, भरत और उनके रिश्तेदारों ले सामने ये लॉकर खोला।

जैसे ही बैंक लॉकर खोला गया तो हर कोई बेहद चौंक गया क्योकिं उस लॉकर में कोई बड़ी राशि नहीं बल्कि केवल 5 रुपए थे। इतने बड़े विवाद के बावजुद लॉकर से बस 5 रुपए ही निकले।

Related News