इस दिनों बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए। दर्शकों के बिच दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ़ स्क्रीन भी काफी मशहूर है। रणवीर और दीपिका अपनी शादी से पहले कई बार दोनों ऑफ़ स्क्रीन भी रोमांस करते नज़र आ जाते थे। जहां रणवीर फिल्म सिम्बा के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अपनी वाइफ दीपिका को ‘हमिंगबर्ड’ कहते हुए नज़र आते है। वहीं दीपिका भी कई बार खुले आम अपने प्यार का इजहार करते नहीं भूलती। सबसे पहले ऑन स्क्रीन की हम बात करें तो पहली बार एक कॉफ़ी शो के दौरान अपनी शादी के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह पूछा गया तब रणवीर इन डिरेक्ट्ली रूप से दीपिका की ओर इशारा सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखे।

रेड कारपरेट अवार्ड शो के दौरान -
साल 2018 में एक अवार्ड शो के दौरान रणवीर ने दीपिका को उनके जीवन का सबसे अच्छा दोस्त कहा।
इस अवार्ड शो में दोनों ने एक साथ परफॉर्म भी किया।

फिल्म गोलियों की रासलीला - राम लीला
अपनी फिल्म गोलियों की रासलीला - राम लीला में दोनों के रोमांस को जहां लोगों ने काफी पसंद किया वहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों ने काफी एन्जॉय किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब रणवीर से पूछा गया कि

क्या उन्हें ' शो द फ्रंट रो ' में दीपिका के साथ काम करते समय असुरक्षित महसूस
नहीं हुआ ! रणवीर का जवाब था - उनके के काम पर मुझे भरोसा है। वह जितना बेहतर काम करती है , फिल्म भी उतनी ही बेहतर होगी हाल ही में हमने जो भी फिल्में की है, उनमें वह सबसे अच्छी चीज है उनका हार्ड वर्क ।

इंटरव्यू के दौरान -
दीपिका और रणवीर से अपने फिल्म में हुए किसिंग सीन को लेकर बात करने पर रणवीर ने बताया कि मैंने ऑन स्क्रीन काफी किसिंग सीन देखें है लेकिन मेरी राय में यह सबसे अच्छा किसिंग सीन था।

आई फ़ा अवार्ड 2016 -
आई फ़ा अवार्ड 2016 के मंच पर रणवीर के गाने मल्हारी पर पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस दे कर दीपिका ने भी ऑन स्क्रीन रणवीर से अपने प्यार का इजहार कर दिया था। वहीं इसी दौरान रणवीर ने भी दीपिका को फ़िलायिंग क़िस दी थी।

Related News