बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे क्यूट और रोमांटिक कपल है और इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आये दिन वायरल होती रहती है जो इनके फैंस को काफी पसन्द आती है। काफी लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरे मीडिया में सुर्खियों में बने हुए थे और अब अफेयर के बाद शादी की खबरें आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की तारीख की घोषणा की है जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द अगले महीने 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बांधने वाले है। रणवीर सिंह और दीपिका के फैंस को उनकी शादी का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। दोनों को एयरपोर्ट और फंक्शन आदि हर जगह पर एक- दूसरे का हाथ पड़के हुए देखा जाता है और इससे पता चलता है की दोनों एक- दूसरे से कितना प्यार करते है। लेकिन क्या जानते है की रणवीर सिंह दीपिका को बहुत ही स्पेशल नाम से पुकारते है।

रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को बहुत ही स्पेशल नाम से पुकारते है। जी हां, हाल ही में रणवीर सिंह कॉफी विद करण में पहुंचे। कॉफी विद करण में हुए एक टास्क के दौरान रणवीर ने दीपिका को फोन किया और उन्हें 'बेबी' कहकर संबोधित किया। जी हां, इसका मतलब यह है की रणवीर, दीपिका को प्यार से बेबी कहकर बुलाते है।

शो के मेकर्स ने इसे शो के प्रमोशनल वीडियो के तौर पर ट्विटर पर शेयर किया है जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब दोनों ने एक-दूसरे के लिए आने प्यार को किसी के सामने जाहिर करने में शर्म की हो। दोनों एक-दूसरे की फोटोज पर कमेंट करते है।

Related News