बॉलीवुड के चॉकेलेटी बॉय रणबीर कपूर हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते है। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म बहामशास्त्र की शूटिंग में व्यस्त है। वैसे तो रणबीर कपूर का अफेयर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ रह चुका है लेकिन वो एक अभिनेता का बे्रकअप भी करवा चुके है।

जी हां, अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक किस्सा शेयर किया और बताया कि रणबीर कपूर की एक सलाह की वजह से एक ही दिन में उनका बे्रकअप हो गया था।

अर्जुन कपूर करण जौहर के चर्चित सेलेब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने करण के कई सवालों के जवाब भी दिए। इसी दौरान करण ने उनसे पूछा था कि आप किससे रिलेशनशिप एडवाइज लेना चाहेंगे, वरुण धवन या रणबीर कपूर? इस पर अर्जुन ने जवाब देते हुए कहा कि- वरुण और रणबीर! क्या आप पागल हो गए हैं।

इसके बाद अर्जुन ने पूरा वाकया बताया और कहा कि रणबीर कपूर ने एक बार मुझे रिलेशनशिप एडवाइज दी थी और उसके अगले दिन ही मेरा रिश्ता खत्म हो गया था।

अर्जुन कपूर ने कहा कि उसके बाद मैंने उनसे कभी एडवाइस नहीं ली। उन्होंने कहा कि रणबीर की सबसे अच्छी फिल्म बर्फी थी। एक बार जब हम बालकनी पर खड़े थे तो उन्होंने मुझे टेक दिया। उन्होंने अंधेरे की ओर देखा और कहा कि यदि तू खुश नहीं है तो चला जा। ये इम्तयिाज अली की किसी फिल्म की तरह था।

बता दे कि अर्जुन कपूर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर की खबरों के साथ सुर्खियों में बने हुए है। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। अभी हाल ही में अर्जुन और मलाइका को लेट नाइट देखा गया था जहां अर्जुन अपना चेहरा छुपा रहे थे।

Related News