बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड में इन दिनों सबकी शादी की खबरें आ रही है। इन दिनों बॉलीवुड के दो कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी की खबरें मीडिया के बीच टॉकिंग पॉइन्ट बना हुआ है। जिससे इनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। ऐसे में बॉलीवुड के एक और कपल की शादी की खबरें आ रही है।

खबरों की माने तो बॉलीवुड का एक और कपल जो जल्दी ही शादी करने वाला है वो कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर है। जी हां, हालिया मीडिया रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं और संभव हैं कि बॉलीवुड का यह यंग कपल अगले साल में शादी के बंधन में बंध जाए।

आलिया और रणबीर की डेटिंग की खबरें तब से आने लगी जब दोनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में साथ में नजर आए थे। उसके बाद आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ समय बिततो हुए देखा गया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डेटिंग की खबरें काफी समय से सुर्खियों में है और कई बार दोनों को साथ में देखा जाता है। दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। खबरें है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि ऋषि कपूर इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं।

काम की बात करे तो आलिया और रणबीर आयन मुखर्जी के ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त है और साथ में कुछ टाइम स्पेंड कर रहे है। बता दे कि यह पहली बार है जब दोनों को एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Related News