बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर निक जोनास शादी के बंधन में बंध गए हैं। निक और प्रियंका ने राजस्‍थान के जोधपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अगले दिन हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी की है। शादी के बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में पहला रिसेप्शन दिया।

शादी और रिसेप्शन के बाद जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लगातार सुर्खियों में हैं वहीं न्‍यूयॉर्क की एक मैगजीन ने प्रियंका 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' बताया है। विदेशी मैगजीन में प्रियंका और निक के रिश्ते को झूठा बताने पर बॉलीवुड के कई सितारे भड़क गए हैं।

दरअसल एक इंटरनेशनल मैगजीन ने निक और प्रियंका के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए लिखा कि प्रियंका ने धोखे से सिंगर निक जोनास को एक लाइफटाइम कमिटमेंट में बांध लिया है. ख़ास बात ये भी है कि इस आर्टिकल को एक महिला जर्नलिस्ट ने ही लिखा है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख मैगजीन ने खबर को लेकर माफी मांगी और आर्टिकल को अपनी वेबसाइट से हटा लिया।

Related News