इंटरनेट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की डेटिंग की खबरें काफी महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए थी। लेकिन शनिवार की रात को हुए प्रियंका-निक की सगाई के समारोह ने सब कुछ साफ कर दिया। सगाई में केवल परिवार और करीबी दोस्त थे और उसके बाद रात की पार्टी में बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

बीते वर्ष में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली थी। लेकिन क्या आप जानते है कि प्रियंका-निक की सगाई और अनुष्का-विराट की शादी में एक बात समान थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका-निक की सगाई और अनुष्का-विराट की शादी को मुंबई स्थित सेलिब्रिटी वेडिंग प्लानर "शादी स्क्वाड" द्वारा संभाला गया था। वेडिंग प्लानर वो लोग होते है जो इवेंट का पूरा काम खुद संभालते है। वो लोग इस बात का भी खास ध्यान रखते है कि इवेंट सही से हो और उसमें किसी तरह की कोई रूकावट ना आए।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका और निक को पहली बार मेट गाला में देखा गया था जिसके बाद से उनके रिलेशन की खबरें सुर्खियों में आई और उसके बाद से कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया था जिसके बाद से उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि अनुष्का ने फिल्म बैंड बाजा बारात में एक वेडिंग प्लानर का ही रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी।

Related News