इंटरनेट डेस्क| प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। सलमान खान की इस फिल्म के साथ वो बॉलीवुड में दो साल वापसी करती हुई नजर आएंगी। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान के भांजे के साथ न्यूयार्क में देखा गया है।

हालांकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दोनो के इंडिया आने के बाद भी कई सारी गॉसिप होते हुए देखा गया। अभिनेत्री और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस को बहुत सारी जगहों पर एक साथ देखा गया है। अभी हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को न्यूयार्क में देखा गया।

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेड निक जोनस के साथ समय बिताने के बाद इन दिनों न्यूयार्क में सलमान खान की बहन और अपनी दोस्त अर्पिता खान शर्मा और उनके बेटे आहिल के साथ समय बिताते हुए नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा अर्पिता खान के बेटे के साथ मस्ती करती हुुई नजर आई। प्रियंका ने एक रेड कलर की डे्रस पहनी है और इसके साथ ही उन्होंने हाथ में लैदर बैग कैरी किया है जिसकी कीमत जानने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। उन्होंने फें्रडी ब्रांड का बैग कैरी किया था। इस लैदर बैग की कीमत करीब 2,19,106 रूपए है। जी हां,प्रियंका ने हाथ में जो बैग कैरी किया है उसकी कीमत लाखों में है।

दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा इस समय एक दशक बाद सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। अभिनेत्री भारत के साथ बॉलीवुड में वापसी करेगी, जिसमें उन्हें सलमान की पत्नी की भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म कोरियाई फिल्म ओडे टू माई फादर का रीमेक है और अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है।

प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में टेलीविजऩ शो क्वांटिको में स्टार के रुप में हैं और वह जल्द ही सलमान खान के साथ को-स्टार के रुप में भारत में नजर आएगीं।

Related News