बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी से लेकर अब तक चर्चे में है। वैसे मौका कोई भी हो प्रियंका हमेशा अपने स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। वैसे आजकल बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका अपने पति के साथ हनीमून इंजॉय कर रही है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ स्टाइलिश ड्रेस पहनकर डेट या फिर हनीमून पर जाना चाहती है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें तो इसमें आपकी मदद प्रियंका चोपड़ा कर सकती है।

हाल में ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ कैरिबियाई आइलैंड में अपना सेकंड हनीमून इंजॉय कर रही हैं, और इस दौरान इंस्ट्राग्राम पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है ,जिसमें उन्होंने लिखा Mr and Mrs Jonas।

आपको बता दे कि प्रियंका ने इस दौरान थाई-हाई स्लिट फ्लोरल व्हाइट कलर की ड्रेस वियर की है जिसमे वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आपको पता प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस Caroline Constas ब्रांड की है। जितनी खूबसूरत ये ड्रेस है उतनी ही खूबसूरत उसकी कीमत भी है। इस ड्रेस की कीमत करीब 58 हजार की है।

Related News