बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका दीपिका काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद सभी की नजरें प्रियंका और निक की शादी पर टिकी हुई है। हर कोई बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी कई जानकारी सामने आ रही है।

प्रियंका-निक की शादी शाही अंदाज में होने वाली है। अब इनके वेडिंग वेन्यू से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मुताबिक इस कपल के लिए खास हेलिपैड भी बनाया गया है, जो पैलेस ग्राउंड के अंदर है। जिसके अनुसार प्रियंका अपनी शादी में हेलिकॉप्टर के साथ ग्रैंड एंट्री लेंगी। इसके अलावा शादी में बाहर से आने वाले मेहमानों को भी हेलिकॉप्टर से सीधे वेडिंग वेन्यू तक लाया जाएगा।

इन खबर से जुड़ी एक तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में उम्मेद भवन के सामने हेलिपैड बना दिख रहा है जिस पर एक हेलिकॉप्टर खड़ा दिख रहा है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के कार्यक्रम 28 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। 2 दिसंबर को प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिस्चन रिवाज से भी शादी करेंगे।

Related News