इंटरनेट डेस्क। हमें लंबे समय तक इंतजार करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आखिरकार सगाई कर ली। दोनों के डेटिंग की खबरें पिछले काफी महिनों से लगातार चर्चा का विषय बना हुआ था। उनके रिश्ते की पुष्टि पहले से ही हुई थी लेकिन यह कपल घोषणा करने के लिए एक सही दिन के लिए का इंतजार कर रहे थे।

बीते शनिवार को प्रियंका और निक ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की रस्म पूरी की और रात को सगाई की पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज और अन्य बड़ी हस्तियों ने शिरकत ली।

पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका और निक ने अपनी सगाई की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

प्रियंका ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और एक रोमांटिक कैप्शन लिखा- टेकन विथ ऑल माय हॉर्ट एंड सॉल

प्रियंका चोपड़ा के फोटो शेयर करने के बाद निक जोनस ने उनकी फोटो पर बहुत ही रोमांटिक कमेंट किया-

"वाह, बधाई हो ... वह दुनिया में सबसे भाग्यशाली लडक़ा है।"

प्रियंका ने ही नहीं बल्कि निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकांउंट पर फोटो शेयर की और उसके साथ कैप्शन लिखा-

प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में आलिया भट्ट, उनकी कजन परिणीत चोपड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी शामिल हुए। प्रियंका को सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों ने बधाई दी।

Related News