बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका 2 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड निक से पारंपरिक तौर से शादी करने जा रही है। हालांकि प्रियंका ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है और ना ही शादी की अधिकारिक घोषणा की है। लेकिन प्रियंका की शादी की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। प्रियंका अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहती है जिसके लिए उन्होंने कड़ा इंतजाम किया है।

शादी को प्राइवेट रखने के लिए प्रियंका ने अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड स्टार को शादी का न्यौता नहीं भेजा है। लेकिन मीडिया में आ रही खबरों की माने तो प्रियंका ने अपनी शादी के लिए एक स्टार को न्यौता दिया है। प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक को अपनी शादी का न्यौता भेजा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने रॉक के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम किया था और दोनों को कई इवेंट पर साथ स्पॉट भी किया गया था।

वहीं रॉक ने जुमांजी में निक के साथ भी काम किया है। खबरों की माने तो प्रियंका की शादी में शामिल होने के लिए रॉक जल्द ही भारत आने वाले है। वहीं प्रियंका ने रॉक के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया है। जिससे रॉक सीधा उम्मेद भवन में ही एंट्री लेंगे। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। वहीं शादी के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका ने अपने घर में एक विशेष पूजा का आयोजन किया है।

Related News