बॉलीवुड के बेस्ट कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के एक महीने बाद अपना हनीमून टाइम स्पैंड कर रहे हैं। हनीमून डेस्टिनेशन के दौरान एक तस्वीर इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है। निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की फोटो पोस्ट की। इस फोटो में इस न्यूली वेड कपल की रोमांटिक केमेस्ट्री साफ नजर आ रही हैं।

हनीमून डेस्टिनेशन के दौरान प्रियंका ने फ्लावर प्रिंट वाली की मैक्सी ड्रेस पर नज़र आई। वही निक येल्लो कलर के सूट में हैंडसम लग रहे है। हनीमून के दौरान दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है।


प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस ने बनाया था। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बीच पर हैं। वह बीच में झूला झूलते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका और निक को को इससे पहले एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर प्रियंका ने आईसी ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखीं थीं। वहीं, निक जोनस एकदम कैज्युअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे-कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहन रखी थी।

Related News