बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी एक्टिंग तो कभी अपने स्टाइल और अपने पति निक जोनस के साथ मस्ती करते हुए अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। प्रियंका अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी अधितर चर्चा में रहती है। वही बाईट दिन वे ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंची थी इसके बाद से उनके स्टाइल और मस्ती भरे अंदाज की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। प्रियंका ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के बाद ऑस्कर पार्टी में मीडिया को पति निक जोनस के साथ मस्ती भरे पोज देकर उनका दिल जीत लिया। फोटोज में प्रियंका के मस्ती भरे अंदाज को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे है।

दरसअल प्रियंका ने जब फोटोग्राफर्स को पति निक के साथ पोज दिया तो वे इस मोमेंट को एंजॉय करते हुए नज़र आए। प्रियंका - निक अचानक दोनों फोटोग्राफर्स को पोज देते हुए एक दूसरे को जीभ दिखाते हुए मस्ती के मूड में आ गए। वही निक जोनस ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए प्रियंका के लिए कहा कि ' प्रियंका मेरे चेहरे पर स्माइल लाती है।'
बता दे कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के मोके पर प्रियंका ने ब्लैक कलर के आउटफिट को वियर किया तो वहीं निक ब्लू कलर के ऑफिशियल सूट पहने नजर आए। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में अपनी शादी लाइफ को एन्जॉय कर रही है।

प्रियंका और निक ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि जब ये दोनों पब्लिकली मस्ती करते नजर आए हो। इससे पहले भी अक्सर दोनों पब्लिकली एक दूसरे के साथ इंटिमेट होते नजर आए थे। कुछ ही दिनों पहले प्रियंका और निक की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी जिसमे ये दोनों एक - दूसरे को पब्लिकली किस करते हुए दिखे थे। ये फोटो उनके पार्किग की थी, जहां ये दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

Related News