इंटरनेट डेस्क| टीवी का सबसे लोकप्रिय शो 'भाभीजी घर पर हैं' की लिड एक्ट्रेस सौम्या टंडन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार अपनी तस्वीरों से नहीं बल्कि अपने शो की वजह से। खबर है कि सौम्या टंडन के शो छोड़ने वाली है। ऐसे खबरे आ रही है।

लेकिन हाल ही में नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार, ये एक अफवाह है। शो की प्रड्यूसर बेनेफर कोहली से बात की तो उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया। उन्होंने बताया कि सौम्या को हेपेटाइटिस हुआ था, जिसका इलाज करवा रही हैं और जल्द ही शूटिंग पर वापस लौटेगी।

खबरे ये भी है कि सौम्या टंडन शो छोड़ रही हैं और वह बिग बॉस में दिखाई दे सकती हैं। सौम्या तीन साल से 'भाभीजी घर पर हैं' शो से जुडी हुई हैं। इससे पहले शो की लीड अंगूरी भाभी का रोल कर रही शिल्पा शिंदे ने प्रॉड्यूसर विकास गुप्ता से विवाद के चलते शो छोड़ दिया था। उनकी जगह शुभांगी अत्रे को इस रोल के लिए चुना गया था। याद दिला दें कि सौम्या बॉलीवुड फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन रूप के रोल में दिखाई दे चुकी हैं।

Related News