बॉलीवुड की मशहूर सिंगर neha kakkar ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। नेहा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चे में है, खबरें हैं कि बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्क्ड़, जल्द ही पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है।कहा जा रहा है कि ये दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधेगे। लेकिन क्या आपको पता है कि नेहा के पास कितनी संपत्ति है और वह एक गाने के कितने चार्ज करती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं...

बता दें कि नेहा कई सारे लाइव शो का हिस्सा बन चुकी हैं। वह अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 50 से 60 करोड़ तक की संपत्ति है।

नेहा एक गाने के करीब 10 से 15 लाख रुपए लिया करती हैं। बता दें की नेहा को महंगी-महंगी गाड़ियों का बहुत ही ज्यादा शोक हैं। नेहा के ऑडी रेंज रोवर सहित काफी बड़ी-बड़ी कार्स मौजूद हैं। हाल ही में नेहा ने मर्सडिस ली हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी।


Related News