देश के सबसे अमीर आदमियों में से एक मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चे आकाश, अनंत और ईशा हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ महीनों पहले आकाश अंबानी श्लोका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

आपको बता दें कि श्लोका मेहता ने 9 मार्च को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी से शादी की थी। दोनों ने रॉयल वेडिंग की और अलग अलग जगहों पर इन्होने रिसेप्शन पार्टी दी जो काफी ग्रैंड और रॉयल थी। हाल ही में श्लोका एक शादी समारोह में शामिल हुई थीं। वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में श्लोका के साथ उनकी मां मोना मेहता भी नजर आ रही है।

इस शादी समारोह में श्लोका ऑफ वाइट रंग का खूबसूरत लहंगा, ग्रीन रंग का चोकर नेक पीस और डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई नजर आ रही है। इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं कि श्लोका बेहद ही खूबसूरत लग रही है और उनका लाइफस्टाइल भी पहले से काफी बदल गया है।

श्लोका और भी कई मौकों पर अंबानी परिवार के साथ नजर आती हैं और उनका लुक काफी रॉयल और खास होता है और भला हो भी क्यों ना आखिर वे देश के सबसे अमीर आदमी की बहु हैं।

गणपति के मौके पर भी हाल ही में श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान भी श्लोका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने ऑरेंज कलर का सूट पहन रखा था।

Related News