ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध चुके है। देश की सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने कल आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए। ईशा की शादी की तस्वीर सामने आई है। शादी के दिन ईशा और आनंद बहुत ही क्यूट दिख रहे है। कुछ देर पहले ईशा और आनंद की जय माला की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शादी का जश्न शाम 5 बजे से ही शुरू हो गया था। शादी के दौरान ईशा ने अपनी शादी के लिए आॅफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ ईशा ने लाल कलर की चुनरी पहन रखी थी। वहीं आनंद ने भी आॅफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।

जयमाला के समय आनंद को उनके दोस्तों ने अपने कंधे पर उठा लिया तो वहीं ईशा को भी भाई आकाश और अनंत ने अपने कंधे पर उठा लिया। जिसके बाद वरमाला की रस्म पूरी की गई। वरमाला की रस्म के समय ईशा को मंडप में बैठा देख मुकेश और नीता भावुक हो गए।

Related News