इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला अभिनय छोड़ अपने देश नेपाल जा चुकी है। अब वह यहां पर आम चुनाव में प्रचार करती नजर आएंगी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

नेपाल में 20 नवंबर से आम चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। इस चुनाव में मनीषा कोईराला भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेती दिखाई देंगी। नेपाल में होने वाले आम चुनाव में मनीषा कोइराला एक हिंदू समर्थक पार्टी के लिए चुनाव से पहले प्रचार करती दिखाई देगी।

मनीषा कोईराला ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी कि वे नेपाल में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहे चुनाव से पहले समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी पार्टी) के लिए प्रचार करेंगी। आज नेपाल में उनका पार्टी की कम से कम दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Related News