इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के लिटिल स्टार किड्स हमेशा से ही सुर्खियो में रहते है। फिर चाहे बात आराध्या बच्चन की हो या फिर तैमूर की या मीशा की। ये सारे स्टार किड्स इतने क्यूट है कि हर कोई इन्हें देखना चाहता है। मीशा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी है। शाहिद कपूर ने पहली बार मीशा के पहले जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर की। तभी से वह सभी की फेवरेट चाइल्ड बन गई है। मीशा का चेहरा पहली बार उनके फर्स्ट बर्थडे पर ही दुनिया के सामने आया था। आपको शाहिद कपूर और मीशा की कुछ क्यूट फोटोज बता रहे है जिससे देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि वह शाहिद कपूर की कितनी लाडली बेटी है और वे उससे कितना प्यार करते है।

यह फोटो शाहिद कपूर ने मीशा के पहले जन्मदिन पर ही पोस्ट की थी। मीशा हमेशा अपने पापा के साथ रहना पसंद करती है। फिर चाहे जिम हो या शॉपिंग। दोनों साथ में नजर आते है। मीशा हमेशा अपने पापा को कंपनी देती है। बाथ टब में भी बाप-बेटी मस्ती करते दिख रहे है। यह दोनों की सबसे क्यूट फोटो है। मीशा पापा शाहिद कपूर के साथ बाथ टब में चुपचाप बैठी है।

शाहिद कपूर को जब भी समय मिलता है वे मीशा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते है। इस फोटो को देखकर कोई भी कह सकता है कि बाप-बेटी को एक-दूसरे का साथ कितना पसंद है। यह फोटो फैमिली वैकेशन के समय की है। जब शाहिद कपूर ने इसे शेयर किया था। इसमें मीशा अपने पापा के साथ बॉल खेलती दिख रही है।

शाहिद हमेशा अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते रहते है। मीशा की क्यूटनेस के सभी फैन है। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की थी। इस फोटो को आप देख सकते है कि कैसे मीशा अपने पापा के साथ फोटो खींचवाने के लिए कैमरे की तरफ देख रही है। इस फोटो के साथ शाहिद कपूर ने कैप्शन लिखा था-बेस्ट टाइम विद माय एंजल।

Related News