कमाल आर खान इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। उन्हें सलमान की फिल्म राधे का रिव्यू देना और उनके बारे में अपशब्द कहना भारी पड़ गया है। सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा दिया है। हाल ही में सिंगर मीका सिंह ने उनकी क्लास लगाई थी। जिसके बाद से उन्होंने अब अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर लिया है। उन्होंने रविवार को अपना अकाउंट लॉक्ड कर लिया है अब उनके फॉलोअर्स ही उनके अपडेट ट्विटर पर देख सकते हैं।

गायक मीका सिंह और स्वघोषित फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान के बीच इस समय आमना-सामना चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर व्यक्तिगत कटाक्ष कर रहे थे। ये भी सुनने में आ रहा है कि केआरके ने मीका को अपने ट्विटर से ब्लॉक कर दिया है!

मीका सिंह ने लगाई थी क्लास
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके केआरके की जमकर क्लास लगाई थी और कहा था कि वह सॉफ्ट लोगों को अपना टारगेट बनाते हैं। एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए मीका सिंह ने ट्वीट किया- ये बॉलीवुड के सिर्फ फेमस और डिसेंट लोगों से पंगा लेता है। लेकिन बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे। मैं करण जौहर और अनुराग कश्यप नहीं हूं। मैं इसका बाप हूं।

मीका सिंह ने दिया सलमान खान का साथ
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर सलमान खान का सपोर्ट भी किया और उन्होंने वीडियो में कहा था कि उन्होंने केआरके के खिलाफ केस दर्द करवा कर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा लेकिन मैं भाई से नाराज हूं कि उन्होंने ये काम करने में इतनी देर क्यों लगा दी। ये मेरा पड़ोसी है। अगर मेरे बारे में कुछ गलत बोलेगा तो केस नहीं सीधा झापड़ खाएगा।

मीका ने आगे कहा कि केआरके बड़ा चूहा है कि वो अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा, क्योंकि उसे पता है जैसे ही वो बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाला है।

Related News