इंटरनेट डेस्क| हर रोज लाखों लोग बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मुंबई जाते है और मेहनत करते है। लेकिन इनमें से बहुत ही कम लोग ऐसे होते है जिन्हें बॉलीवुड में पहचान बनाने का मौका मिलता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने अपने शुरूआती दिनों में छोटे काम किए और मेहनत की। लेकिन आज बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है।

  1. जॉनी लीवर

बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध कॉमेडियन ने जॉनी लीवर ने भी सफलता हासिल करने से पहले काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने शुरूआती दिनों में सडक़ों पर पैन भी बेचे है। 7 वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और 12 साल की उम्र में ही नौकरी करना शुरू कर दिया था। हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड में भी काम किया।

2. अर्धद वारसी

बॉलीवुड अभिनेता अर्धद वारसी जो 'सर्किट' के नाम से भी जलाने जाते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में कॉस्मेटिक्स विक्रेता के रूप में काम किया है। लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि वो 14 साल की उम्र में अनाथ हो गए थे। लेकिन आज वो बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुके है।

3. अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से प्रसिद्ध अक्षय कुमार ने भी अपने शुरूआती दिनों में कठिन समय का सामना किया और बहुत मेहनत की। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने एक महाराज और एक वेटर के रूप में काम किया। इसके साथ ही बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया है।

4. बोमन ईरानी

बोमन ईरानी को 44 साल की उम्र में अपना पहला ब्रेक मिला था। इससे पहले एक वेटर के रूप में काम किया।

Related News