बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के पूरी दुनिया में कई चाहने वाले हैं। वे अपने समय के बेस्ट एक्टर्स में से एक है।शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 में हुआ था। एक्टर बनने की चाह में शाहरुख़ दिल्ली से मुंबई आए। शुरुआत में उन्हें टीवी शोज में काम करना पड़ा लेकिन 1992 की फिल्म दीवाना से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म काफी हिट रही और इसके बाद उन्होंने कई अलग अलग तरह की फ़िल्में की और अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान ने डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है, डॉन जैसी कई यादगार फिल्में दी है। एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने प्रोड्यूसिंग का भी काम किया है।

शाहरुख़ अपनी एक फिल्म के लिए काफी हाई फाई चार्ज भी लेते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अपनी एक फिल्म के लिए किंग खान 45 से 50 करोड़ रुपए वसूलते हैं। उनका मुंबई में एक आलीशान घर मन्नत और एक लंदन में भी आलीशान बंगला है इन दोनों घर की कीमत 400 करोड़ रुपए से ज्यादा है। शाहरुख़ के पास अपना खुद का एक प्राइवेट जेट भी है जिसकी कीमत 350 करोड़ रुपए बताई जाती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख़ को 27 साल हो गए है और वे 80 फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज करीब 750 मिलियन डॉलर यानि 5350 करोड़ रुपए के मालिक हैं और उनकी गिनती टॉप अभिनेताओं में होती है।

Related News