मलाइका अरोड़ा एक बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्हें उनके फैंस द्वारा एक स्टाइलिश डीवा माना जाता है। वह एक फैशन इन्फ़्लूेन्सर और फिटनेस प्रमोटर है। उन्होंने मॉडलिंग और डांस के साथ अपना करियर शुरू किया और कई बॉलीवुड आइटम सॉन्ग्स में काम किया। वर्तमान में वे इंडिया बेस्ट डांसर शो को जज कर रही हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज़ खान से शादी की थी। हालांकि, दोनों ने तलाक ले लिया।। उन्हें पहला ब्रेक शाहरुख खान और प्रीति जिंटा-स्टारर दिल से में चार्टबस्टर छैया छैया से मिला। यह गीत एक सुपर हिट थ। तब से उन्होंने मुन्नी बदनाम हुई, गोरी नाल इश्क़ मीठा आदि जैसे चार्टबस्टर्स में काम किया है, हालांकि वह आइटम नंबर करती हैं, वह एक ट्रेंड डांसर हैं और उन्हें बैले, जैज़ बैले और भरतनाट्यम आता है।

सूत्रों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति लगभग $10 मिलियन है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मलाइका अरोड़ा बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730ld और मुंबई में एक अपार्टमेंट की मालिक हैं। मलाइका अरोड़ा ने कथित तौर पर फिल्मों में एक डांस नंबर के लिए 1.75 करोड़ रुपए लेती है। वह नच बलिए, नच बलिए सीजन 2, जरा नचके दखा, जैसे कई शो में जज रह चुकी हैं। झलक दिखला जा और इंडिया गॉट टैलेंट में भी उन्होंने जज के रूप में भूमिका निभाई है। उन्होंने हाउसफुल, हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में काम किया है। मलाइका अरोड़ा की आय भी 30+ ब्रांडों के समर्थन से आती है।

Related News