नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है वे एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी है। वे खुद भी एक बिजनेसवुमेन हैं, साथ ही सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी दिखाती हैं। नीता अंबानी बेहद ही फिट और खूबसूरत है। वे अपने खाने पीने का बहुत ध्यान रखती है और एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि खाने में नीता अंबानी क्या लेना पसंद करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीता अंबानी वे सुबह सूखे मेवे खाती हैं। नाश्ते में वो अंडे की सफेदी से बने ऑमलेट लेती है। इसके अलावा उन्हें फल और सब्जियां भी खाना पसंद हैं। दोपहर के भोजन में वो हरी सब्जी और सूप लेती हैं। शाम में कुछ हेल्दी स्नैक्स के बाद रात को नीता केवल हरी सब्जी, स्प्राउट्स और सूप पीती हैं।

नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए दिन में करीब 5 तरह के डिटॉक्स वॉटर का सेवन करती हैं। वे रोजाना चुकंदर का जूस भी पीती है। चुकंदर के जूस में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जिस से बॉडी हेल्दी रहती है। इससे स्किन भी टाइट रहती है।

नीता अंबानी रोजाना करीब 40 मिनट व्यायाम करती हैं, इसके अलावा वो योग और स्विमिंग भी करती हैं। इसके अलावा वजन को कन्ट्रोल में रखने के लिए वे डांस भी करती हैं। नीता अंबानी एक बेहतरीन डांसर हैं और उन्होंने भरतनाट्यम की शिक्षा ली है।

Related News